महाविद्यालय का परिचय

कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय, कासगंज

शिक्षा, संस्कार एवं ज्ञान की समृद्ध परंपरा के साथ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर

शिक्षा की गौरवशाली यात्रा

सन् 1963 से निरंतर

कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय

महाविद्यालय का संक्षिप्त परिचय

कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय, कासगंज की स्थापना सन् 1963 में श्री गणेश डिग्री कॉलेज के नाम से क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों तथा कोठीवाल आढ़तिया कमेटी, कासगंज के उल्लेखनीय योगदान से हुई।

मात्र 65 छात्र-छात्राओं एवं 6 विषयों में स्नातक स्तर की उच्च शिक्षा से प्रारम्भ हुआ यह महाविद्यालय सन् 1969 में अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर कक्षाएँ प्रारम्भ करके एटा एवं कासगंज जनपद का सर्वप्रथम स्नातकोत्तर महाविद्यालय बना।

1963 स्थापना वर्ष
65+ प्रारम्भिक विद्यार्थी
6 प्रारम्भिक विषय
विकास यात्रा

महाविद्यालय के विकास के प्रमुख पड़ाव

1963

महाविद्यालय की स्थापना

श्री गणेश डिग्री कॉलेज के नाम से महाविद्यालय की स्थापना हुई। प्रारम्भ में 65 छात्र-छात्राओं एवं 6 विषयों के साथ स्नातक स्तर की शिक्षा प्रारम्भ की गई।

1969

स्नातकोत्तर शिक्षा का शुभारम्भ

अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर कक्षाएँ प्रारम्भ हुईं और महाविद्यालय एटा एवं कासगंज जनपद का सर्वप्रथम स्नातकोत्तर महाविद्यालय बना।

1972

हिन्दी एवं समाजशास्त्र

हिन्दी एवं समाजशास्त्र विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएँ प्रारम्भ हुईं।

1979

भूगोल में स्नातकोत्तर शिक्षा

भूगोल विषय में स्नातकोत्तर कक्षाओं का शुभारम्भ किया गया।

1985

अंग्रेजी में स्नातकोत्तर कक्षाएँ

अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएँ प्रारम्भ हुईं।

1982

वाणिज्य संकाय की स्थापना

वाणिज्य शिक्षण के अभाव की पूर्ति हेतु सन् 1982 में वाणिज्य संकाय की स्थापना हुई।

1989

कम्प्यूटर विज्ञान विभाग

कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की स्थापना के साथ महाविद्यालय ने आधुनिकतम वैज्ञानिक शिक्षण युग में प्रवेश किया।

1992

विज्ञान संकाय

क्षेत्रीय युवा पीढ़ी को विज्ञान की उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विज्ञान संकाय में बी.एस-सी. की कक्षाएँ प्रारम्भ की गईं।

2018

एम.एस-सी. कार्यक्रम

रसायन विज्ञान एवं गणित में एम.एस-सी. की कक्षाएँ प्रारम्भ हुईं।

2019

एम.कॉम. कार्यक्रम

वाणिज्य संकाय में एम.कॉम. के तीनों ग्रुप में कक्षाएँ प्रारम्भ हुईं।

संस्था का ध्येय वाक्य

“सा विद्या या विमुक्तये”

इसी सूत्र को दृष्टि में रखकर शिक्षाविद् आचार्यों ने ज्ञानार्जन को आत्मा की मुक्त्यवस्था हेतु वरीयता देते हुए आत्मानुशासन तथा विनम्रता का पाठ पढ़ाया है।

महाविद्यालय की सुविधाएँ

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर

आधुनिक परिसर

नगर के कोलाहलपूर्ण वातावरण से दूर कासगंज से अमांपुर जाने वाले कपूरचन्द जैन मार्ग के दाहिनी ओर सुरम्य शस्यश्यामला भूमि पर महाविद्यालय स्थित है।

आधुनिक प्रयोगशालाएँ

आधुनिकतम उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालाएँ तथा आधुनिक विज्ञान एवं भूगोल लैब विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं।

पुस्तकालय एवं वाचनालय

श्री हरिशंकर सक्सैना पुस्तकालय, विशाल वाचनालय एवं अध्ययन के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

मल्टी जिम एवं व्यायामशाला

छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक दो मल्टीजिमों से सुसज्जित चिन्मय व्यायामशाला उपलब्ध है।

क्रीड़ा सुविधाएँ

विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के लिए दो क्रीड़ाप्रांगण उपलब्ध हैं।

अन्य सुविधाएँ

निजी नलकूप, जेनरेटर, आर.ओ. का शुद्ध जल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध हैं।

रोजगारपरक शिक्षा

Academy of Vocational Studies

वर्ष 1997 में श्री विनय कुमार जैन, मंत्री, प्रबन्धकारिणी समिति के सतत् प्रयत्नों से एकेडमी ऑफ वोकेशनल स्टडीज की स्थापना हुई। इसका पृथक विशाल भवन समस्त उपकरणों से युक्त है।

पी.जी. डिप्लोमा इन कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग
बी.एस-सी. वोकेशनल इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन
बी.एस-सी. वोकेशनल इन बायोटेक्नोलॉजी

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका

इस प्रकार यह महाविद्यालय क्षेत्रीय जनता की आवश्यकता की पूर्ति हेतु अनेक उपयोगी पाठ्यक्रम चलाकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। महाविद्यालय की प्रबन्धकारिणी समिति की उत्कृष्ट प्रतिभा, सक्रिय सहयोग तथा कुशल मार्गदर्शन में यह महाविद्यालय उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

प्रबन्धकारिणी समिति के यशस्वी मंत्री श्री विनय कुमार जी जैन के “मंत्री” के रूप में 25वें वर्ष में प्रवेश करने पर उनके कार्यकाल के “रजत जयन्ती वर्ष” में महाविद्यालय के चहुँमुखी विकास के लिए हम सब कृतसंकल्पित हैं तथा अपने विद्यार्थी समुदाय के कल्याण एवं शैक्षिक उत्थान हेतु सतत जागरूक एवं कटिबद्ध हैं।